ये 8 चमत्कारी वस्तु रखने से होती है । लक्ष्मी माँ आकर्षित
इस दुनिया में धन के जिंदगी संभव नहीं और धन की कामना हम सभी 
को होती है। तंत्र शास्त्र में कई ऐसी वस्तुओं के बारे में बताया गया है, 
जिन्हें घर में रखने से मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है।
ये वस्तुएं हमारे आस-पास ही रहती हैं पर हम इन्हें नजरअंदाज 
कर देता हैं। अगर आप इन्हें अपने घर में रखें, तो जरूर आपका जीवन धन-धान्य 
से परिपूर्ण हो जाएगा।
कमल गट्टाः कमल गट्टा, कमल से निकलने वाला एक प्रकार का बीज 
है। चूंकि मां लक्ष्मी कमल पर ही विराजमान होती हैं। इसलिए इस बीज को बहुत 
ही चमत्कारी माना जाता है। इसे घर के पूजन स्थान पर रखना चाहिए। इससे भी 
मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
चांदी की लक्ष्मी-गणेश की मूर्तिः चांदी से निर्मित 
लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति को घर के पूजा स्थल पर रखना चाहिए। प्रतिदिन इनकी 
पूजा करने से घर में कभी धन की कमी नहीं होती और घर में सुख-शांति भी बनी 
रहती है।
 
मोती शंखः मोती शंख एक बहुत ही दुर्लभ प्रजाति का शंख माना 
जाता है। तंत्र शास्त्र के अनुसार यह शंख बहुत ही चमत्कारी होता है। यह 
दिखने में बहुत ही सुंदर होता है। इसे घर में रखने से धन-संपत्ति बढऩे लगती
 है और परिवार वालों के बीच सामंजस्य बना रहता है।
 
नारियलः ये नारियल आम नारियल से थोड़ा छोटा होता है। 
तंत्र-मंत्र में इसका खास महत्व है। नारियल को श्रीफल भी कहते हैं यानी 
देवी लक्ष्मी का फल। इसकी विधि-विधान से पूजा कर लाल कपड़े में बांधकर ऐसे 
स्थान पर रखना चाहिए जहां किसी की नजर इस पर न पड़े। इस उपाय से मां 
लक्ष्मी अति प्रसन्न होती हैं।
 
श्रीयंत्रः यंत्र शास्त्र में श्रीयंत्र की विशेष महिमा बताई 
गई है। इसे यंत्रराज की उपाधि दी गई है। इस यंत्र को धन वृद्धि, धन 
प्राप्ति, कर्ज से सम्बन्धित धन पाने के लिए, लोन इत्यादि प्राप्त होने के 
लिए तथा लाटरी, सट्टा आदि द्वारा धन पाने के लिए उपयोग में लाया जाता है। 
इसकी स्थापना घर के पूजन कक्ष में करनी चाहिए।
 
मां लक्ष्मी की चरण पादुकाएं : मां लक्ष्मी की चांदी से 
निर्मित चरण पादुकाएं धन स्थान पर इस प्रकार रखनी चाहिए कि इसकी दिशा धन 
स्थान की ओर जाती हुई रहे। इसका अर्थ है लक्ष्मी सदैव आपके धन स्थान में ही
 निवास करें।
 
दक्षिणावर्ती शंखः तंत्र-मंत्र में दक्षिणावर्ती शंख का विशेष
 महत्व है। इसे घर के पूजा स्थान या तिजोरी में रखने से माता लक्ष्मी स्वत:
 ही इसकी ओर आकर्षित होती है और रंक को भी राजा बना देती हैं। ये बहुत ही 
चमत्कारी उपाय है।
 
कुबेर प्रतिमाः भगवान कुबेर यक्ष व गंधर्वों के स्वामी हैं। 
यही समस्त संसार के धन की रक्षा करते हैं। इनकी प्रतिमा घर की उत्तर दिशा 
में रखनी चाहिए। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि जहां इनकी प्रतिमा रखी वहां
 की साफ-सफाई रोज की जाए। ऋतुमती होने पर महिलाएं कुबेरदेव की प्रतिमा को 
हाथ न लगाएं।













 
 
 
 
 
 
 
 
प्रत्येक वस्तुए अच्छा-बुरा प्रभाव वातावरण में अवश्य छोड़ती है।
ReplyDeleteकुछ वस्तुए चमत्कारी होती है इसमें कोई संशय नही है।